अवकाश प्राप्त अध्यापक शिवजी शर्मा का हुआ निधन,परिवार का रो रो कर हुआ बुरा हाल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अवकाश प्राप्त अध्यापक शिवजी शर्मा का हुआ निधन,परिवार का रो रो कर हुआ बुरा हाल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) बेसिक शिक्षा विभाग से अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अध्यापक शिवजी शर्मा (उम्र 85 वर्ष) निवासी जवाहर टोला वार्ड नंबर 5 मनियर का निधन बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे हो गया। उनका देहांत होने से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी माना देवी, पौत्र रजनीश शर्मा, सूरज शर्मा एवं नीरज शर्मा उर्फ धोनी सहित समस्त परिजनों को छोड़कर चल बसे। शुक्रवार को उनका अंतिम दाह संस्कार मनियर के परशुराम स्थान के पीछे अंत्येष्टि स्थल पर संपन्न हुआ। मुखाग्नि उनके छोटे पौत्र नीरज शर्मा उर्फ धोनी ने दी। बताते चलें कि उनके पुत्र हरेराम शर्मा 57वर्ष की मृत्यु हृदय गति रुकने से मात्र छह माह पूर्व हो चुकी थी। पुत्र के निधन के गहन सदमे से वह उबर नहीं पाए, सात माह बाद स्वयं शिवजी शर्मा भी चल बसे। शिवजी शर्मा वर्षों तक बेसिक शिक्षा विभाग में समर्पित सेवा देकर शिक्षा जगत में अपनी छाप छोड़ चुके थे। उनके निधन पर स्थानीय लोगों में पूर्व सहकर्मियों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों ने शोक संदेश देते हुए सहयोग की अपील की है। मनियर क्षेत्र के इस दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies