मनियर थाने के सामने शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर थाने के सामने शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) थाना मनियर के ठीक सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय के टीन शेड में सहायक अध्यापक की होंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित अनुज कुमार पुत्र कामेश्वर प्रसाद, निवासी बालूपुर, थाना खेजूरी, जनपद बलिया ने इसकी शिकायत मनियर थाने में दर्ज कराई है।

अनुज कुमार प्राथमिक विद्यालय मनियर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी स्काई ब्लू कलर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP 60 AM 2218) बृहस्पतिवार को टीन शेड में खड़ी थी। दोपहर 12:45 बजे के बाद वह गायब हो गई। आसपास खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिली।

थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो चुका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और विशेष टीम मोटरसाइकिल बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। जल्द ही चोरों का पता लगाकर वाहन बरामद कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies