हृदय विदारक दुर्घटना,बलिया की युवती को हरियाणा के हिसार जिले में स्विफ्ट डिजायर ने कुचला, युवती की हुई मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हृदय विदारक दुर्घटना,बलिया की युवती को हरियाणा के हिसार जिले में स्विफ्ट डिजायर ने कुचला, युवती की हुई मौत

 


पुण्यतिथि पर परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल,क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ी 

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) थाना मनियर क्षेत्र के ग्राम सभा चंदायर निवासी वीरेंद्र वर्मा (नेता) की 26 वर्षीय पुत्री कंचन मौर्या की दिनांक 10 अप्रैल को श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया यूपी के थाना मनियर अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर निवासी कंचन मौर्या (26) पुत्री माता मंथा देवी, पिता वीरेंद्र वर्मा (नेता) अपने बड़े भाई मोहित मौर्य के पास हिसार (हरियाणा) के अग्रोहा स्थित कृष्णा कालोनी में घूमने गई हुई थी। दूसरे दिन अग्रोहा की शक्ति विद्यापीठ माता मंदिर में माता की पूजा अर्चना करने के लिए अपनी भाभी निशु वर्मा और पड़ोस की राखी घोष के साथ जा रही थी कि रोड क्रास करते समय स्विफ्ट डिजायर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कंचन मौर्य बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय अग्रोहा चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

कंचन मौर्य के शव को एंबुलेंस द्वारा दिनांक 29 मार्च को हरियाणा हिसार से उसके पैतृक गांव चंदायर बलिया उत्तर प्रदेश लाया गया। जहां शव आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम का माहौल पसर गया। सबके आंखों से अश्रु की धारा रोके ना रुक रही थी। बताया जाता है कि माता मंथा देवी, पिता वीरेंद्र वर्मा द्वारा कंचन मौर्या के विवाह की तैयारी भी कर रहे थे। किंतु उन्हें क्या पता था कि बेटी को डोली में बिदा करने से पहले उसकी अर्थी को कंधा देना पड़ेगा। 

10 अप्रैल को कंचन मौर्या के तेरहवीं पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार,शिव प्रकाश मौर्य (प्रधानाचार्य),जितेंद्र यादव,राजू (बीडीसी),अखिलेश वर्मा,राज कुमार वर्मा,लालू यादव इत्यादि सैकड़ों लोग सम्मिलित हो दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए ब्रह्मभोज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies