घोंघा चट्टी पर ऑल्टो कार खाई में पलटी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

घोंघा चट्टी पर ऑल्टो कार खाई में पलटी

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर के घोघा चट्टी के पास ऑल्टो कार खाई में पलटी, बिजली का खंभा टूटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास एक ऑल्टो कार खाई में पलट गई। हादसे से पहले कार विद्युत पोल से टकराई, जिससे खंभा तीन टुकड़ों में टूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात में हुई,जब सब लोग सो रहे थे असंतुलित वाहन अनियंत्रित हो गया।सूचना मिलते ही मनियर थाने की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया,"यह कार बैरिया क्षेत्र के रहने वाले एक दरोगा की है। वह रात में ही सफर कर रहे थे। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। क्षतिग्रस्त खंभे के कारण आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिसे सुबह ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies