मनियर होमगार्ड विभाग में सेवारत जवान की मौत,सांत्वना देने वालों का लगा ताता।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर होमगार्ड विभाग में सेवारत जवान की मौत,सांत्वना देने वालों का लगा ताता।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) कंपनी मनियर के होमगार्ड विभाग में सेवारत जगरनाथ यादव 55 वर्ष का शनिवार को मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी व होमगार्ड जवान दरवाजे पर पहुंचे, वहां शोक संवेदना प्रगट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बहदुरा निवासी होमगार्ड जवान जगन्नाथ यादव कंपनी मनियर में कार्यरत थे। कुछ दिन से उनकी तबीयत खराब होने पर उनका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। पता चला कि शनिवार को उनका निधन हो गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बी. ओ. ओमकार यादव सहित होमगार्ड के जवान दरवाजे पर पहुंचे। शोकाकुल परिवार को संवेदना प्रकट की। उनका अंतिम संस्कार सरजू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि एकलौता पुत्र अरविंद कुमार यादव ने दी, उनकी पत्नी गिरिजा देवी का निधन पहले ही हो चुका है। उनकी पुत्री माया व परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। इस मौके पर बी.ओ.मनियर ओमकार यादव, जिला अध्यक्ष छोटू यादव, सुरेश कुमार, रामदयाल यादव, जे पी यादव, विश्राम यादव, दयाशंकर यादव, महातम वर्मा, बृजमोहन वर्मा, सकलदीप, जीउत, नैमूल हक, रामनिवास, रमेश सिंह, लालचंद, तेज प्रताप, संतोष कुमार, बांकेलाल, रमाशंकर जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies