इंस्पायर मानक अवार्ड में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा सोना गुप्ता चयनित, ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इंस्पायर मानक अवार्ड में गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा सोना गुप्ता चयनित, ₹10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्राप्त

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर की कक्षा 9 की छात्रा सोना गुप्ता ने अपनी प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंस्पायर मानक अवार्ड के अंतर्गत बीते 28 फरवरी 2026 को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट को टॉप-5 में स्थान प्राप्त हुआ था। इसी क्रम में कक्षा 9 की प्रतिभाशाली छात्रा सोना गुप्ता पुत्री श्री राजकुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला डोमनपुरा सिकंदरपुर का चयन किया गया है। छात्रा द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रोजेक्ट को निर्णायक मंडल ने काफी सराहा और उसकी नवाचारी सोच की प्रशंसा की।सरकार की ओर से छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप ₹10,000 की धनराशि उसके बैंक खाते में प्रदान की गई है, जिससे वह अपने प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने तथा आगे की वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग ले सकेगी।छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।विद्यालय परिवार ने सोना गुप्ता को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies