उप मुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य ने दी होली की बधाई, समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का दिया संदेश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

उप मुख्यमंत्री ने केशव प्रसाद मौर्य ने दी होली की बधाई, समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का दिया संदेश



वाराणसी: 6 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी स्थित निवेदिता बालिका इंटर कॉलेज, तुलसीपुर, महमूरगंज में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी उप मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में होली के उल्लास, उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरक संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियाँ बाँटने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और बेटियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को और अधिक सशक्त एवं प्रगतिशील बनाया जाए।

इस अवसर पर मौजूद सभी लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और उल्लासपूर्वक पर्व का आनंद लिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध, व सम्भ्रान्त लोग विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, छात्राएँ आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies