जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग व मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद प्रयागराज में जितने भी स्कूल, मैरेज हाॅल एवं हाॅस्पिटल संचालित हो रहे हैं, यदि रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़े मिले ंतो संस्थान व वाहन स्वामी के विरूद्ध नोटिस निर्गत करते हुए सख्त कार्यवाही की जाय।
पिछली बैठक में पीडीए को निर्देशित किया गया था कि उनके द्वारा भवन/मैरेज हाल/ स्कूल/अस्पताल के निर्माण से पूर्व नक्शा पास किये जानें की कार्यवाही की गयी है, उनमें पार्किंग की व्यवस्था को जांच करते हुए नक्शे के विपरीत बने भवन/मैरेज हाल/ स्कूल/अस्पताल के विरूद्ध ठोस कार्यवाही जमीनी स्तर पर की जाय, परन्तु प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी। पुनः निर्देशित किया गया कि नोटिस निर्गत करते हुए 01 सप्ताह के भीतर अवगत करायें।
यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि शहरी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़-भाड़ एवं जाम वाले स्थलों पर यथा चैक, घंण्टा घर, सिविल लाइन्स, लल्ला चुंगी जैसे स्थानों पर टैम्पो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय वेंडर को शामिल करते हुए एक बैठक कर ली जाय जिससे कि जाम से निजात दिलायी जा सके।
नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत शहर को जाम से मुक्त किये जानें हेतु स्थायी होर्डिग्स एरिया हेतु भूमि के चिन्हांकन के लिए अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज की अध्यक्षता में एआरएम रोडवेज व एडीसीपी (टैफिक), पुलिस विभाग व अपर नगर आयुक्त, नगर-निगम एवं परिवहन विभाग की संयुक्त गठित टीम का चिन्हांकन कर अपेक्षित कार्यवाही करेगी।
समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि शून्य मृत्यु दर (जेडएफडी) कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु सेव लाइफ फाउण्डेशन द्वारा बनाये गये रोड सेफ्टी प्लान के अन्तर्गत क्रिटिकल कॉरीडोर की सूची में दिये गये कोऑर्डिनेट के आधार पर रोड सेफ्टी सर्वे करते हुए उन पर शार्ट टर्म मीजर्स एवं लांग टर्म मीजर्स हेतु पुनः कार्य-योजना बनाकर मांग पत्र अविलम्ब प्रेषित किया जाय। बैठक में एडीसीपी (टैफिक) द्वारा शून्य मृत्यु दर (जेडएफडी) के कार्यान्वयन हेतु एन0एच0 पी0डब्ल्यू0डी0 एवं एन0एच0ए0आई0 के क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित ब्लैक स्पाॅटों के सुधारीकरण हेतु दिये गये सुझाव पर अपेक्षित कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।
बैठक में अवगत कराया गया कि अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास बंद किये गये कट को खोले जानें हेतु पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग एवं टैम्पो टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर लिया गया है। जिसकी संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत की जाय।
लोक निर्माण विभाग/एनएच/एनएचएआई/नगर-निगम/पीडीए को निर्देशित किया गया कि सभी चैराहों पर जेब्रा क्रासिंग पर (इंड टू इंड) किये जानें हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करें एवं नगर-निगम अपना प्रस्ताव अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
निर्देशित किया गया कि अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज की अध्यक्षता में डीसीपी (यातायात), एआरएम रोडवेज व परिवहन विभाग एवं टैम्पो टैक्सी यूनियन की संयुक्त टीम शहरी क्षेत्र में नो ई-रिक्शा जोन/नो व्हिकल जोन तथा पैडिस्ट्रियन जोन चिन्हित कर No Obstruction एरिया घोषित करने की कार्यवाही करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग/ठेला/वेन्डर्स मुख्य चैराहों के समीप स्थित न हों। समिति द्वारा चिन्हित चैराहों पर नगर-निगम, पीडीए, लोक निर्माण विभाग, एनएच, उन जगहों को चिन्हित कर उन पर पेंट करने की कार्यवाही करेंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आकस्मिक दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एम्बुलेंस 108 के सुचारू संचालन हेतु रूट चार्ट सहित एम्बुलेंस 108 की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वृहद दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एम्बुलेंस शहर से जानें वाले विभिन्न राष्ट्रीय मार्गों के नजदीक ट्रामा सेंटरों व प्राइवेट तथा सरकारी हास्पिटल क्रियाशील रखा जाय। जिससे कि कम समय में समुचित इलाज घायलों/आहतों को दिया जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि आकस्मिक दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों/आहतों समुचित इलाज दिये जानें हेतु सभी पीएचसी एवं सीएचसी व बेली हाॅस्पिटल तथा एसआरएन हाॅस्पिटल के प्रमुख अधिकारियों/डाक्टरों/अधीक्षकों की एक बैठक करा ली जाय।
उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या ससमय उपलब्ध करायी जाय।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों/सदस्यों ने प्रतिभाग किया:- श्री पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री पुष्कर वर्मा, ए0डी0सी0पी0 (टैफिक), पुलिस विभाग, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री अजीत कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नगर-निगम, प्रयागराज, श्री विवेक गुप्ता, सहायक अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, श्री आन्नद राव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री जयकरन, एआरएम, उ0प्र0 परिवहन निगम, प्रयागराज, श्री के0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, बेलन कैनाल, प्रखण्ड, प्रयागराज, श्री निकुंज तिवारी, सहायक अभियन्ता, पीआईयू मोर्थ, प्रयागराज, श्री राम सागर, पी0टी0ओ0, परिवहन विभाग, प्रयागराज, डा0 संजय बरनवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डा0 अमित सिंह, एमओ, एसआरएन, हाॅस्पिटल, प्रयागराज, श्री अमित कुमार, यातायात निरीक्षक, प्रयागराज, श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण।
