प्रयागराज: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

प्रयागराज: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन



प्रयागराज: स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत वृहद घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन


स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति प्रयागराज, नगर निगम एवं स्वच्छ कर्मियों के सहयोग से संगम नोज पर जन-जागरूकता एवं वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केसरवानी उपस्थित रहे। साथ ही जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह, आईसी हेड कृष्णा कुमार मौर्य, स्परहेड लीडर रूप शंकर पांडे, सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


अभियान के दौरान विभिन्न संस्थानों की टीमों द्वारा घाट पर फैले कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को एकत्र कर दिया उसका समुचित निस्तारण किया गया। स्वच्छ कर्मियों ने झाड़ू लगाकर घाटों की सफाई की तथा प्लास्टिक कचरे को अलग कर उसके सुरक्षित निपटान की व्यवस्था की।



अभियान के दौरान लगभग 300 किलोग्राम गीला कचरा एवं 12 किलोग्राम सूखा कचरा एकत्रित किया गया, जिसे कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से सुरक्षित निस्तारण हेतु भेजा गया।


इस अवसर पर माननीय महापौर ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ घाट न केवल गंगा एवं सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाते हैं, बल्कि जलजनित रोगों की रोकथाम, जैव विविधता के संरक्षण तथा धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि वे घाटों पर कूड़ा न फेंकें तथा प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करें, जिससे गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता एवं सौंदर्य बना रहे।


कृष्णा कुमार मौर्य ने भी लोगों से अपील की कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें तथा उपयोग के बाद उसका सही तरीके से निस्तारण करें।


इसी क्रम में सभी उपस्थित लोगों को नमामि गंगे के कपड़े के बैग वितरित किए गए तथा उन्हें पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।


अंत में सभी को स्वच्छता शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर पार्षदगण—सुनीता चोपड़ा, मुकेश लारा, नीरज टंडन, सियाराम मुरिया, शिवराणायन यादव, राममिलन एवं अरुण चौहान उपस्थित रहे। साथ ही जोनल अधिकारी विकास सेन, CSFI गोविंद वाजपेयी, SFI रंजन श्रीवास्तव एवं हरिश्चंद्र जी सहित समस्त सफाई मित्र एवं IEC टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies