डंपर की टक्कर से बाईक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

डंपर की टक्कर से बाईक सवार दो घायल, एक की हालत गंभीर



कर्नलगंज,गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है,और आये दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। चौरी चौराहा के पास शुक्रवार की दोपहर में तेज रफ्तार डंपर की चपेट आकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा दोनों को गोण्डा रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में मानवेंद्र सिंह रघ्घा पुरवा उम्र करीब 30 वर्ष व अंशू मिश्रा डयनियागंज उम्र करीब 20 वर्ष को गंभीर चोटें आईं,जिसमें मानवेंद्र सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies