नवाबगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

नवाबगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 


थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद -

 श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त विवेक निषाद पुत्र विजय निषाद निवासी ग्रा० नैपुरिया बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को दुल्लापुर क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की काले रंग की स्पेलेंडर मोटर साइकिल वाहन रजिस्ट्रेशन सं0 UP 43 AZ 0720 बरामद की गयी । 

घटना का संक्षिप्त विवरण-

 वादी श्री बृज किशोर पुत्र रामसजीवन ग्राम कनकपुर पूरे शिवदयालगंज थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 04.01.2026 को नन्दनी नगर महविद्यालय में राष्ट्र कथा आयोजन में उसकी ड्यूटी लगी थी वादी अपनी मोटर साइकिल स्पेलेन्डर प्लस UP 43 AZ 0720 है मोटर साइकिल पार्किंग के पास खडी थी जहाँ से किसी अज्ञात चोर ने मोटर साइकिल चोरी कर ली है । थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 05.02.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी अभियुक्त विवेक निषाद पुत्र विजय निषाद निवासी ग्रा० नैपुरिया बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को दुल्लापुर क्रासिंग से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की काले रंग की स्पेलेंडर मोटर साइकिल वाहन रजिस्ट्रेशन सं0 UP 43 AZ 0720 बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।


*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1- विवेक निषाद पुत्र विजय निषाद निवासी ग्रा० नैपुरिया बहादुरा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा ।


*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0 13/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।


*बरामदगी-*

01. 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर ( UP 43 AZ 0720 )


*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. उ0नि0 विभव सिंह मय हमराह 

02. हे0कां0 अभिषेक सिंह

03. कां0 आनन्द सिंह

04. कां0 अशोक कुमार राय

गोण्डा। से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies