जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मेगा/वृहद सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मेगा/वृहद सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया

 


माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर मेगा/वृहद सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया


माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, कृत्रिम उपकरण, डेमो चेक तथा स्वीकृति पत्र का किया गया वितरण


माननीय जनपद न्यायाधीश ने कार्यक्रम स्थल पर योजनाओं से सम्बंधित लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए योजनाओं के बारे में जानकारी ली, योजनाओं से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा



प्रयागराज 22 फरवरी

माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा रविवार को रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल, पी0जी0 कॉलेज, नवाबगंज, सोरांव, प्रयागराज में द्वीप प्रज्वलित कर मेगा शिविर/वृहद सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश के कर-कमलों से दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण व अन्य विभागों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्वीकृति पत्र के साथ अन्य लाभ प्रदान किए गए।


इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य कार्य सम्पूर्ण जनता को उनके अधिकारों से अवगत कराना तथा विधिक सहायता उपलब्ध कराना है, साथ ही साथ सरकार के द्वारा जो योजनाएं जनता के उत्थान एवं कल्याण के लिए संचालित की जा रही है, उनका अधिक से अधिक लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में मदद करना है। उन्होंने कहा कि शासन एवं न्यायपालिका का उद्देश्य है कि मुकदमें बाजी खत्म हो, इसलिए मध्यस्ता केन्द्र एवं सुलह समझौता केन्द्र की स्थापना की गयी है और प्रयास रहता है कि ज्यादा से ज्यादा मामले बातचीत व आपसी सुलह समझौते से हल हो जाये। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगो को लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। परियोजना निदेशक के द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता एवं लाभार्थिंयों के बारे में जानकारी दी गयी। इसी तरह से दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहायक मत्स्य निदेशक, परियोजना अधिकारी नेडा, उपायुक्त श्रम, उपायुक्त उद्योग, पंचायतीराज विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला नगरीय अभिकरण, समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।


इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थिंयों को लाभान्वित भी कराया गया, जिसमें जिला कार्यक्रम विभाग के द्वारा 05 महिलाओं की गोदभराई, 02 बच्चों का अन्नप्राशन, 7 लाभार्थिंयों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से लाभान्वित कराया गया। जिला ग्राम विकास अभिकरण विभाग के द्वारा 6 लाभार्थिंयों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र तथा चाभी प्रदान की गयी। समाज कल्याण विभाग के द्वारा 3 लाभार्थिंयों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह से जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग के द्वारा 4 लाभार्थिंयों को चाभी वितरण एवं प्रमाणपत्र, बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा 11 लाभार्थिंयों को सामग्री वितरण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा 16 लाभार्थिंयों को कृत्रिम सहायता उपकरण, मत्स्य विभाग के द्वारा 5 लाभार्थिंयों को डमी चेक, नेडा विभाग के द्वारा 5 लाभार्थियों को पीएम सूर्यघर योजना के तहत प्रमाणपत्र, श्रम विभाग के द्वारा 9 लाभार्थियों को मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के स्वीकृति पत्र, उद्योग विभाग के द्वारा 8 लाभार्थियों को डमी चेक, पंचायतीराज विभाग के द्वारा 10 लाभार्थिंयों को व्यक्तिगत शौचालय का स्वीकृति पत्र, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा 20 लाभार्थिंयों को डमी चेक, पिछड़ा वर्ग विभाग के द्वारा 5 लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना का डमी चेक तथा 5 लाभार्थिंयों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण का सीसीसी प्रमाणपत्र, जिला युवा एवं कल्याण तथा प्रादेशिक विकास दल के द्वारा 5 लाभार्थिंयों को प्रोत्साहन सामग्री, प्रोबेशन विभाग के द्वारा 5 लाभार्थिंयों को स्पांशरशिप योजना के तहत प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाभार्थिंयों को निराश्रित पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान कर मंच पर लाभार्थियों को लाभान्वित कराया गया।


सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि विभिन्न विभागों द्वारा माह दिसम्बर-2025 जनवरी-2026 में आयोजित प्री कैम्प तथा आज दिनांक 22.02.2026 को आयोजित मेगा/वृहद कैम्प में कुल मिलाकर 44385 लाभार्थियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं के बारे में जानकारी दिए जाने हेतु स्टॉल भी लगाये गये थे। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों के द्वारा योजनाओं से सम्बंधित लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा सम्बंधित विभागों से योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं से अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा। एनसीसी कैडेट व अन्य छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद कुमार चौरसिया एडीजे द्वारा किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण जायसवाल-प्रबंधक राम दुलारी जायसवाल पीजी कालेज एवं श्री विकास गुप्ता चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल द्वारा मेगा/वृहद कैम्प के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।


इस अवसर पर श्री शशि कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री रविन्द्र कुमार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, श्री कृष्ण स्वरूप धर द्विवेदी पीठासीन अधिकारी लारा, श्री राम प्रताप सिंह राणा एडीजे प्रथम, श्री विनोद कुमार चौरसिया एडीजे, श्री राहुल सिंह एडीजे, श्री रविकांत एडीजे/नोडल अधिकारी लोक अदालत एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies