प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) विकास खण्ड मनियर अंतर्गत ग्राम पंचायत बालूपुर के पत्रकार रमजान अहमद के ससुराल बिहार प्रदेश के जिला सिवान नगर परिषद स्थित ग्राम जसौली खड़क में अपने ननिहाल में रह रही 6 वर्षीय साहिन प्रवीण ने रखा रोजा।
पत्रकार रमजान अहमद ने खुशी जाहिर करते हुए आगे बताया कि बिहार प्रदेश के जिला सिवान के मौजे महुआरी,मोहम्मदपुर की रहनेवाली साढूं मोहम्मद छोटे अली की 6 वर्षीय पुत्री साहिन प्रवीण ने पहली बार रोजा रख कर खुदा की इबादत करी। यह तारीफे काबिल है।
पत्रकार रमजान अहमद ने आगे बताया कि इस माहे रमजान के महीने में छोटी सी आयु 6 वर्ष की आयु में नन्हीं बच्ची साहिन प्रवीण के रोजा रख कर अपने मज़हब के प्रति अकीदा को उजागर किया है। पहली रोजा की सुबह बाकायदा साहिन प्रवीण ने सहरी खाया और रोजा रखी। पूरे दिन उसने एक बार भी ना तो पानी पिया और ना ही खाना खाया। शाम को अपने ननिहाल में परिवार के साथ इफ्तार किया। इस नन्हीं बच्ची को लोगों ने रोजा रखने को खुदा का फ़जलो करम बताया। लोगों ने कहा अल्लाह ताला के रहमो करम से उनको हबीब के सदके में काबुल अता फरमाएं,आमीन।
