पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी की हुई बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी की हुई बैठक

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) विधान सभा सिकंदरपुर अंतर्गत खेजुरी (गौरनिया मोड) में दिनांक 21 226 दिन शनिवार को पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई। जो डॉ.जगदीश रावत अखण्ड की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाथरे (एडवोकेट) ने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के सपनों के अनुरुप समता मूलक समाज की स्थापना करने एवं सशक्त भारत का निर्माण करने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। अधिवक्ता श्री पाथरे ने कहा कि पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी में दु:ख दर्द मिटाए जाते हैं,दुनिया के सताए लोग यहां सीने से लगाए जाते हैं। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री पाथरे (अधिवक्ता)ने बलिया जिले के नए अध्यक्ष के रूप में शनि रावत तथा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती संध्या प्रजापति को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बैठक को सर्वेश ठाकुर प्रदेश महासचिव,बृजेश कुमार प्रजापति प्रदेश महासचिव,सनी रावत,नरेंद्र बहादुर ठाकुर,श्रीमती राज मुनि देवी,संध्या प्रजापति ,चंदन कुमार मंडल अध्यक्ष वाराणसी,शिव मूरत राजभर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राकेश ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies