स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्रों ने मचाया धमाल, टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्रों ने मचाया धमाल, टैबलेट प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) शिक्षा क्षेत्र पन्दह स्थित कंपोजिट विद्यालय के छात्र रणवीर सिंह सोडी द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर विद्यालय परिवार सहित जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन करने के उपरांत बच्चों के प्रदर्शन से खुश विद्यालय परिवार ने बच्चों को सम्मानित कर उनके हौसले को एक नई उड़ान दी। 22 फरवरी दिन शनिवार को कंपोजिट विद्यालय पन्दह के सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र रणवीर सिंह सोडी व सहयोगी के रूप में अंशु वर्मा,मुस्कान,शिवानी,रितेश कुमार,किंजल गुप्ता और प्रिया यादव को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अंगवस्त्रम, डायरी व पेन समर्पित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह भी चरम सीमा पर रहा। वहीं विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित होने पर सभी छात्र/छात्रा कुछ पल के लिए भावुक भी हो गयें। वहीं प्रभारी प्रधानाचार्या जानकी देवी ने कहा कि विद्यालय परिवार जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस अप्रत्याशित सफलता को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से रेनू राय, शोभा राय, अनीता राय, राकेश कुमार, मनिन्दर गुप्ता, नितीश राय,आलोक कुमार रंजन आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies