बलिया पुर गांव के लाल श्रेष्ठ कुमार को मिला दिल्ली सरकार/भारत सरकार से सम्मान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बलिया पुर गांव के लाल श्रेष्ठ कुमार को मिला दिल्ली सरकार/भारत सरकार से सम्मान

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया। बिकास खण्ड पन्दह अंतर्गत ग्राम पुर निवासी अभिषेक तिवारी व (भाजपा कटिहार जिला अध्यक्ष) छाया तिवारी के पुत्र श्रेष्ठ कुमार को दिल्ली सरकार एवं भारत सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित भव्य महोत्सव “वसंतोत्सव 2026” के समापन समारोह में “युवा उपलब्धि पुरस्कार (Young Achievers Award)” से सम्मानित किया गया।

यह राज्यस्तरीय सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता, विधिक शोध एवं प्रभावशाली सार्वजनिक वक्तृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। देश की राजधानी दिल्ली में हजारों विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में सरकार की ओर से बलिया जिले के पुत्र को यह सम्मान प्राप्त होना अत्यंत गर्व और भावुकता का क्षण है। जिले व क्षेत्र के सगे संबंधियों में खुशी लहर दौड़ी,लोग दे रहे हैं बधाइयां।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies