बहराइच-रामगांव थाना क्षेत्र के महौत्तमपुर चौराहे पर साप्ताहिक बाजार में खुलेआम सड़क किनारे बकरे का कत्ल और मांस बिक्री का मामला लगातार चर्चा में
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

बहराइच-रामगांव थाना क्षेत्र के महौत्तमपुर चौराहे पर साप्ताहिक बाजार में खुलेआम सड़क किनारे बकरे का कत्ल और मांस बिक्री का मामला लगातार चर्चा में

 


बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर महौत्तमपुर चौराहे पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार (बुधवार व शनिवार) में खुलेआम बकरे का वध और सड़क किनारे मांस बिक्री का मामला लगातार चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह पशु वध से न सिर्फ स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार के दौरान सड़क किनारे खुले में बकरे काटकर वहीं मांस बेचा जाता है। इस दृश्य से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं और बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमजोर दिल वाले लोग ऐसे दृश्य आसानी से नहीं देख पाते और इसका बच्चों व महिलाओं पर मानसिक रूप से नकारात्मक असर पड़ता है।

मांस कटते ही कुत्तों की भीड़, हादसों का बढ़ा खतरा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मांस कटने और बिक्री के दौरान आसपास कुत्तों की भीड़ लग जाती है, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित होता है। इससे गुजरने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले में पशु वध और मांस बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नियमानुसार निर्धारित स्थानों पर ही ऐसी गतिविधियां सुनिश्चित कराई जाएं। नागरिकों का कहना है कि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies