सिकंदरपुर से घर लौट रहे क्रिकेट खिलाड़ियों पर हुआ जानलेवा हमला
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

सिकंदरपुर से घर लौट रहे क्रिकेट खिलाड़ियों पर हुआ जानलेवा हमला

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर नगर के डोमानपुरा मोहल्ले में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद लौट रहे खिलाड़ियों पर गुरुवार की रात में हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर हुई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य खिलाड़ियों को हल्की चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार, डोमानपुरा मोहल्ले में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे बलिया और सिकंदरपुर की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।

मैच समाप्त होने के बाद बलिया की टीम अपने साधनों से वापस घर लौट रही थी। जब खिलाड़ी सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर एकत्र होकर एक साथ जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी आरोप है कि 15 से 20 युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

इस हमले में बलिया नगर निवासी 17 वर्षीय मोहम्मद आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य खिलाड़ियों को मामूली चोटें आईं। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य जगहों के खिलाड़ियों में इस घटना से भय व्याप्त है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies