CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल डोकटी पुलिस ने किया बरामद, स्वामी को सौंपा मोबाइल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल डोकटी पुलिस ने किया बरामद, स्वामी को सौंपा मोबाइल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

नित्यानंद सिंह जिला संवाददाता 

बलिया (यूपी)। थाना दोकटी जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित मोबाइल स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया के कुशल नेतृत्व में CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना दोकटी पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि आवेदक का मोबाइल बाजार जाते समय व कार्य के दौरान कहीं गुम हो गया था, जिसके संबंध में आवेदक द्वारा थाना दोकटी पर मोबाइल गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात थाना दोकटी पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल को पंजीकृत कराया गया।

इसी क्रम में दिनांक 07.02.2026 को थाना दोकटी पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर नियमानुसार मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया।

मोबाइल स्वामी ने त्वरित कार्रवाई के लिए थाना दोकटी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies