ग्राम मासूमपुर में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

ग्राम मासूमपुर में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी ) सिकंदरपुर तहसील के थाना खेजुरी अंतर्गत ग्राम मासूमपुर में संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मासूमपुर में पिछले 50 वर्षों से वचनों से समता, करुणा और मानव गरिमा का संदेश देने वाले संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया गया। ग्राम प्रधान ब्रह्मानंद यादव,पूर्व प्रधान रिंकू पांडेय,युवा नेता शेरू गुप्ता,विजय यादव, बाला जी पाण्डेय,पीयूष चौबे,कमलेश,नरेंद्र भारती, पूर्णवाशी,विंध्याचल,गुलाब इत्यादि के द्वारा संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पहार पहना कर पूजा अर्चना किया गया। रैदास जी के चबूतरा का निर्माण पूर्व प्रधान इंदिरा देवी व ग्राम सचिव विजेंद्र के द्वारा सरकारी धनराशि दे कर कराया गया। कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार,उपाध्यक्ष जानसन भारती और सचिव आकाश की इस जयंती में सक्रियता देखी गई। इन्होंने बताया कि संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास जी जाति-भेद से मुक्त, न्यायपूर्ण समाज उनके आदर्श आज भी हमें दिशा दिखाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies