"ए डब्लू पी एल" आयुर्वेदिक दवाइयों के कंपनी ने फाइटर सम्मान समारोह का किया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

"ए डब्लू पी एल" आयुर्वेदिक दवाइयों के कंपनी ने फाइटर सम्मान समारोह का किया आयोजन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) विकास खण्ड नवानगर अंतर्गत नवरतनपुर चट्टी स्थित सत्येंद्र जी सोनार कटरा के अतिथि हॉल में शनिवार को "ए डब्लू पी एल" फाइटरों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत लगभग दो दर्जनों से भी अधिक गांव के सैकड़ों महिला/ पुरुष लोगों ने भाग लिया। जो किसी न किसी रोग से ग्रसित थें। "ए डब्लू पी एल कंपनी" द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक दवाइयों के नियमित रूप से सेवन करने के बाद रोग से निजात पा, स्वास्थ्य होने के उपरांत उन्हें फूलमाला पहना, पुष्पवर्षा कर, प्रोत्साहन राशि के साथ गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि (डायमंड) श्री बिगुल जी को पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह के अध्यक्ष श्री प्रकाश (सफायर) व मंच संचालक मुखलाल जी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व श्री रामजी (टोपाज), मुन्ना,दिलीप,जयराम,राजेश,मो० सलाउद्दीन जी,राधिका देवी, साबरा खातून,अनिशा कुमारी,उर्मिला देवी,राजकुमारी यादव,रिंकू देवी,मीणा मेम के साथ सैकड़ों महिला/ पुरुष मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies