कर्नलगंज। एसडीएम नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में किसान रजिस्ट्री एवं डिजिटल फसल सर्वेक्षण की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप कृषि निदेशक, तहसीलदार (सी) व राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
एसडीएम ने सभी पात्र किसानों का समयबद्ध व त्रुटिरहित पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा डिजिटल फसल सर्वेक्षण में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को जागरूक कर कार्य में तेजी लाने और तय समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
