साइबर ठगी के शिकार युवक को मनियर पुलिस ने वापस करवाएं
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

साइबर ठगी के शिकार युवक को मनियर पुलिस ने वापस करवाएं

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) साइबर ठगी के शिकार युवक को मनियर थाने ने 27 हजार रुपए वापस लौटाए, पीड़ित ने की पुलिस की तारीफ की। थाना मनियर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला सुलझाते हुए पीड़ित दीपक कुमार के खाते से गबन की गई पूर्ण धनराशि 27,000 रुपये मात्र एक दिन में होल्ड कराकर वापस करा दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के सख्त निर्देशों का नतीजा है, जो साइबर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की मिसाल पेश करती है।घटना तब उजागर हुई जब मनियर थाना क्षेत्र के निवासी दीपक कुमार पुत्र संजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। दीपक ने बताया कि अज्ञात आरोपी ने फोन पर झूठी बातों का जाल बिछाकर उनके बैंक खाते से 27,000 रुपये फर्जी ट्रांजेक्शन के जरिए उड़ा लिए थे। जैसे ही शिकायत मिली, थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में टीम ने तुरंत संज्ञान लिया। साइबर सेल की मदद से आरोपी खाते को होल्ड कराया गया और 5 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के आदेश पर राशि पीड़ित के खाते में जमा हो गई।थाना मनियर की टीम में उप निरीक्षक अंकित यादव, कांस्टेबल मनोज प्रजापति और कांस्टेबल अक्षय शुक्ला ने रात-दिन मेहनत की। दीपक ने कहा, "पुलिस ने इतनी तेजी से कार्रवाई की कि मैं हैरान हूं। बलिया पुलिस और मनियर थाने का दिल से आभार।" एसपी ओमवीर सिंह ने इसे साइबर जागरूकता का उदाहरण बताते हुए कहा, "हम हर शिकायत को प्राथमिकता देंगे। जनता सतर्क रहे, संदिग्ध कॉल पर तुरंत 112 डायल करें।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies