समाधान दिवस में कुल 208 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 11 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण
जिलाधिकारी ने पोषण अभियान के अन्तर्गत के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का कराया अन्नप्राशन
प्रयागराज 08 फरवरी: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील करछना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर तहसील परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा उनसे सम्बंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने हेतु निर्देशित किया है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने गर्भवती महिलाओं को लगाये जाने वाले टीको के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को जनशिकायतों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
समाधान दिवस में अपनी शिकायत लेकर आए अखिलेश पुत्र गणेश शंकर निवासी ग्राम पतुलकी, तहसील करछना ने सहखातेदार के द्वारा प्रार्थी के हिस्से की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व थानाअध्यक्ष को संयुक्त रूप से प्रकरण की जांच करने तथा नियमानुसार समस्या के निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए है। रमेश कुमार पुत्र स्व0 भाईलाल निवासी ग्राम हिनौता महोरी के द्वारा अपनी भूमि पर किए गए निर्माण को गांव के कुछ लोगो के द्वारा अवैधानिक तरीके से गिराकर जबरदस्ती कब्जा किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व थानाअध्यक्ष को संयुक्त रूप से प्रकरण की जांच करने तथा विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है। उदयभान प्रताप सिंह निवासी ग्राम चांडी के द्वारा उनकी खरीदी गयी भूमि की खतौनी में अवैध रूप से दूसरे व्यक्ति का भी नाम दर्शाये जाने तथा गलत वरासत किए जाने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को प्रकरण की जांच कराकर जिम्मेदार लोगो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। ठाकुर प्रसाद निवासी मौजा पनासा उपरहार ने राजस्व निरीक्षक के द्वारा पत्थरगड़ी कराये जाने के कार्य में हीलाहवाली करने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी व एसीपी को संयुक्त रूप से प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार रामधन पुत्र मोहन लाल निवासी अकोढ़ा ने गांव के ही अपराधी किस्म के व्यक्ति के द्वारा उनकी भूमि पर जोताई-बुआई करने से रोके जाने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी से प्रकरण की जांच कराकर विधि अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। प्रार्थी संजीव कुमार निवासी ग्राम महोरी ने दबंगो के द्वारा गांव के सरकारी खलिहान एवं नवीन परती भूमि पर कराये गये अवैध निर्माण को हटाये जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा को हटवाकर सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील करछना में कुल 208 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग व राजस्व न्यायालय से सम्बंधित 166 विकास विभाग की 08, पुलिस विभाग की 22, विद्युत विभाग की 08 व अन्य विभागों से सम्बंधित 04 शिकायतें थी, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्टेªट भारती मीना, सिटी मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
