मध्यस्थता हेतु चिन्हित पत्रावलियों को 15 फरवरी तक करें संदर्भित माननीय जनपद न्यायाधीश, प्रयागराज द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक में दिए गए दिशा निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मध्यस्थता हेतु चिन्हित पत्रावलियों को 15 फरवरी तक करें संदर्भित माननीय जनपद न्यायाधीश, प्रयागराज द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक में दिए गए दिशा निर्देश

 


प्रयागराज 07 फरवरी

     राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मध्यस्थता अभियान 2.0 के सफल योजना हेतु शनिवार को जनपद न्यायालय सभागार में समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को अवगत गया कि मध्यस्थता अभियान 2.0 में मध्यस्थता हेतु चिन्हित पत्रावलियों को संदर्भित किए जाने के लिए 15 दिवस की अवधि (दिनांक 01.02.2026 सें 15.02.2026) और बढा दी गई है, साथ ही पत्रावलियों में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुलह वार्ता के माध्यम से कराए जाने के लिए जनपद प्रयागराज के समस्त न्यायालय एवं वाह्य न्यायालय से भी पत्रावलियों को संदर्भित किए जाने के लिए कहा गया है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री शशि कुमार द्वारा समस्त न्यायिक अधिकरियों से मध्यस्थता केंद्र में अधिक से अधिक पत्रावलियों को संदर्भित किए जाने हेतु अनुरोध किया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies