थाना छपिया व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 786 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना छपिया व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ चिरई पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम सबना थाना खोडारे जनपद गोण्डा को बभनी रेलवे क्रासिंग स्थित एक गुमटी से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 786 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 09.02.2026 की शाम थाना छपिया व आबकारी की संयुक्त टीम अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि सूचना प्राप्त हुई कि बभनी रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास स्थित एक गुमटी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को दबिश दी गयी तथा अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ चिरई पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम सबना थाना खोडारे जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 786 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. राकेश कुमार उर्फ चिरई पुत्र राजाराम, निवासी ग्राम सबना थाना खोडारे जनपद गोण्डा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-52/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
*बरामदगी-*
01. 786 ग्राम नाजायज गांजा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. आबकारी निरीक्षक श्री अभय कुमार गुप्त।
02. प्र0आसि0 सुरेश चन्द भारतीय।
03. उ0नि0 घनश्याम वर्मा।
04. हे0का0 अरविन्द कुमार
05. हे0का0 बृजेश भारती।
* गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
