पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ छपिया का 17 वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ छपिया का 17 वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न



गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकासखंड छपिया के द्वारा 17वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया वार्षिक सम्मेलन में ही कर्मचारियों के प्रस्ताव पर पुरानी कार्यकारिणी को पुनः आगे 2 साल कार्य करने के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया चुनाव अधिकारी अमीर अहमद ने चुनाव संबंधी सभी प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी व ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान के द्वारा निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया गया सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान उर्फ नीलू पासवान को अंग वस्त्र देकर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत छपिया सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा की छपिया ब्लॉक के समस्त कर्मचारी हमारे परिवार हैं कर्मचारियों की कोई भी एक समस्या अगर आती है तो उसके लिए जिला प्रशासन से वार्ता करके समाधान कराया जाएगा सहायक विकास अधिकारी छपिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे अगर किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या है तो ब्लॉक मुख्यालय से हर स्तर की समस्या का समाधान किया जाएगा जिला कोषाध्यक्ष चुनाव अधिकारी अमीर अहमद ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी की पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई चल रही है संगठन आर पार की लड़ाई लड़ रहा है जल्द ही सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी जिससे कर्मचारियों को पेंशन बुढ़ापे के सहारा मिल सके जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की कर्मचारियों के प्रमोशन सेवा नियमावली पुरानी पेंशन बहाली सहित की लड़ाई आर पार की लड़ी जा रही है जल्द ही लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा सम्मेलन में नवनिर्वाचित ब्लाक कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा महामंत्री राजेश यादव कोषाध्यक्ष विनय त्रिवेदी मंडल वरिष्ठ उपाध्याय सचिंद्र मोहन श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अरविंद मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा के पुत्र वैभव राज मिश्रा ब्लॉक बभनजोत ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी महामंत्री अतुल त्रिपाठी कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह सुनील श्रीवास्तव चंद्रप्रकाश वर्मा पूनम सिंह रामरति संगीता गुप्ता सफीकुल निशा सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे 


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies