युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


शिकायत के अनुसार, यह घटना 13 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। पीड़िता ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी, तभी असना ट्रांसफार्मर के पास ई-रिक्शा में दो युवक सवार हो गए। सवार दो युवकों ने कथित रूप से उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की व धमकी दी।

FIR में दो व्यक्तियों के नाम दर्ज हैं—सिंदु यादव पुत्र वीरेंद्र यादव और रिंकेश यादव पुत्र दुर्गा यादव निवासीगण सोनू पार (असना) थाना मनियर जनपद बलिया,

। शिकायत में आरोप है कि दोनों युवक पीड़िता से ई-रिक्शा में बैठकर बदसलूकी कर रहे थे और धमकाने लगे शोरगुल के बाद मौके से फरार हो गए ।

यह शिकायत बालिका के दादा ने मनियर थाने में दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग पीड़िता को इलाज के लिए नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए और फिर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में एफ आई आर दर्ज की है। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराएँ 74, 115(2) और 351(3) लगाई गई हैं। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव को सौंपी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies