प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) पूर्वांचल जर्नलिस्ट एसोसिएशन बलिया की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ पत्रकार मनोज राय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई । इस बैठक मे जिला महामंत्री सर्वेद्र सिंह पिछले एक वर्ष मे संगठन द्वारा पत्रकार हित मे किये गये कार्यों के संबंध मे विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किये। साथ ही कहा कि संगठन मे पिछले गठन के समय ही यह घोषणा की गयी थी कि पदाधिकारियों का चुनाव एक वर्ष के लिये ही किया गया था। इसी परिपेक्ष्य मे यह बैठक आहूत की गयी है और संगठन के नये पदाधिकारियों के चयन के लिये तिथि निर्धारित करने पर चर्चा की गयी।
एक स्वर मे सभी सदस्यों ने आगामी दीपावली के पूर्व चुनाव कराकर नये कार्यकारिणी के गठन के लिये जिला महामंत्री सर्वेद्र सिंह को जिलाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र से बातचीत कर तिथि घोषित करने के लिये अधिकृत किया।
इस बैठक मे वरिष्ठ पत्रकार आसिफ जैदी, मधुसूदन सिंह, राणा प्रताप सिंह, कंचन सिंह, बीपी यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, सुग्रीव आदि मौजूद रहें।
