ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति बुरी तरह से हुआ घायल,स्थिति नाजुक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति बुरी तरह से हुआ घायल,स्थिति नाजुक



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पीलूई गांव में एक दर्दनाक घटना घट गई। मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव के काली माई के मंदिर के पास मिस्त्री ई रिक्शा बना रहा था। ई रिक्शा के ड्राइवर सीट पर बैठकर हरि शंकर यादव उम्र 45 वर्ष पुत्र राम लक्षन यादव निवासी फतेहपुर पीलूई थाना मनियर जनपद बलिया ने ई रिक्शा का चाबी ऑन कर दिया। उसके बाद ई रिक्शा आगे बढ़कर पलट गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा पर बैठे हरिशंकर यादव के शरीर पर ही ई-रिक्शा पलट गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया‌। जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बलिया से भी उसे बेहतर इलाज हेतु बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies