आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत, पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में बुधवार अपराह्न मूसलाधार बारिश के बीच तड़तड़ाती आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

जानकारी के अनुसार, गायघाट बहदुरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान बुधवार को अपनी भैंस को चराने के लिए मनियर दियरा के टुकड़ा नंबर-2 में गए थे। इसी दौरान अपराह्न करीब 3:30 बजे अचानक मूसलाधार बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पशुपालक हरेंद्र पासवान ने बताया कि भैंस उनकी आजीविका का प्रमुख सहारा थी और उसकी मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग अथवा प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को सरकारी सहायता एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies