मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की



 मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति की समीक्षा की


कार्य में लापरवाही बरतने एवं बैठक से अनुपस्थित रहने पर अधिशाषी अभियंता म्योहाल का वेतन रोके जाने के निर्देश


बैंक द्वारा समय से ऋण स्वीकृत न किए जाने पर जतायी कड़ी नाराजगी, पात्र लोगो का शीघ्रता से लोन स्वीकृत करने के दिए निर्देश


परियोजना अधिकारी नेडा पंजीकरण से लेकर स्मार्ट मीटर लगने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य के प्रगति की करें मानीटरिंग


प्रयागराज 13 अक्टूबर।

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना से सम्बंधित वेण्डरों से बात करते हुए योजना से जुड़े हुए कार्यों की प्रगति तथा उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा को पंजीकरण से लेकर स्मार्ट मीटर लगने तक प्रत्येक स्तर पर प्रगति की मानीटरिंग किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रत्येक दिन सम्बंधित अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक कर कार्य में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए है।  


      मुख्य विकास अधिकारी ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं बैठक से अनुपस्थित रहने पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता म्योहाल का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैंकों में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करते हुए आवेदनकर्ता को समय से ऋण उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने बैंक ऑफ बडौदा के नैनी, करछना एवं कोरांव के बैंक मैनेजरों द्वारा लोन स्वीकृत न किए जाने पर कड़ी नारागजी व्यक्त करते हुए पात्र लोगो के लोन शीघ्रता से स्वीकृत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत घरों में बिजली की आपूर्ति के लिए आवासीय घरों की छतों पर सौर पैनल लगाये जाने को सरकार बढ़ावा दे रही है।


      मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में प्रगति लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए है। यूपी नेडा को इस योजना का आमजन के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर योजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी कार्यालयों एवं भवनों में भी सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल लगाये जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आवेदन के पश्चात आवेदनकर्ताओं को निर्धारित समयसीमा में सूर्यघर योजना के लाभ से आच्छादित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने इस योजना से जुड़े सभी सम्बंधित विभागों को सक्रियता के साथ कार्य करते हुए समय से कार्यों को पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। कहा कि कार्य में लापरवाही की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर विद्युत विभाग, यूपीनेडा व अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies