रामलीला मंचन में रावण वध और हुआ भरत मिलाप,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रामलीला मंचन में रावण वध और हुआ भरत मिलाप,

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) रामलीला कमेटी इसारी सलेमपुर बलिया द्वारा संचालित हो रहे रामलीला का 17/10/2025 को रावण वध,भरत मिलाप का सफल मंचन किया गया। रामलीला का संचालन व निर्देशन श्री टनमन सिंह (प्रबंधक) ने किया। डॉo आदित्य कुमार 'अंशु' ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि रामलीला के अंतिम दिन रावण का इक्यावन फुट का पुतला रामलीला के ही कलाकारों द्वारा तैयार किया गया था। आशीष सिंह के नेतृत्व में उनकी बाल मंडली नीरज गोंड, हीरामन गोंड, घरन सिंह, मन्नू सिंह, अर्जुन पुष्पक, भोलू पुष्पक, गोलू सिंह आदि कलाकारों ने अथक परिश्रम कर पुतले को तैयार किया था। पुतले में आर्थिक सहयोग के रूप में युवराज सिंह, अभिषेक सिंह, डब्बू पुष्पक आदि का विशेष सहयोग रहा। देर रात तक रामलीला चलती रही। दशहरा के बाद संचालित हो रहे सलेमपुर गांव की रामलीला में रावण के पुतले का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत हुई। रामलीला में अभिनय करने वालों में राम-आशीष सिंह , लक्ष्मण-मनीष गुप्ता,सीता-प्रदुम्न, रावण-अनुज गुप्ता, मंदोदरी-रमेश सिंह, हनुमान-राकेश सिंह, विभीषण-रमेश मिश्रा, सुग्रीव-बंटी आदि कलाकारों का अभिनय प्रसन्नसनीय रहा। विशेष सहयोग करने वालों में श्री प्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मण वर्मा, स्वामीनाथ, पिंटू, विनोद, सुधाकर लाल श्रीवास्तव, नमन सिंह, प्रदीप मिश्रा, विनय वर्मा, आनंद वर्मा, विजय राजभर आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies