गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 ,काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 ,काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन

 


गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आननफानन ट्रेन को स्टेशन पर खड़ा करके चेकिंग सर्च आपरेशन किया गया। दो घंटे तक मीरगंज पुलिस आरपीएफ, जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। बम निरोधक दस्ते को प्रयागराज व जौनपुर से बुलाया गया। बम निरोधक दस्ता के चेकिंग के बाद ट्रेन तीन घंटे बाद जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई। किसी असामाजिक तत्व ने फोन रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि स्लीपर बोगी एस-1से से एस-4 मे किसी में किसी ने बैग में बम रखा है। कंट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी प्रयागराज को दी, जिसके के बाद जीआरपी जंघई, जंघई स्टेशन प्रशासन को बम की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ट्रेन जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जैसे ही तीन बजकर दो मिनट पर पहुंची। छानबीन शुरू कर दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी एसआई नागेंद्र सिंह, जीआरपी प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल, एसआई मुन्नी लाल मौके पर पहुंच गए और ट्रेन की सभी बोगियों को कई बार चेकिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस दौरान पुलिस हलकान रही। बम निरोधक दस्ता को प्रयागराज से बुलाया गया। दस्ते के आने के बाद ट्रेन की फिर चेकिंग की गई, बम निरोधक दस्ता साढे़ पांच बजे जंघई स्टेशन पहुंचा और अनुमति के बाद ट्रेन को 6 बजकर 2 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

अधीक्षक बोले- छानबीन में कुछ नहीं मिला

कौशल किशोर प्रभारी जीआरपी अनुभाग प्रयागराज के साथ में लल्लन सरोज, आलोक रंजन यादव जौनपुर से विजय यादव, जयप्रकाश, अनिल राम आसरे शामिल रहे। स्टेशन अधीक्षक जंघई कोमल सिंह का कहना है की बंम की सूचना पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन को जंघई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कराई गई, फिलहाल कुछ नहीं मिला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies