भाजपा के यात्री सेवा केन्द्र पर निःशुल्क भंडारा
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

भाजपा के यात्री सेवा केन्द्र पर निःशुल्क भंडारा

 


अयोध्या:-

ब्यूरो मनोज तिवारी के साथ विवेक तिवारी की रिपोर्टअयोध्या

 महाकुंभ प्रयागराज से से लौट रहे और अयोध्या से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर भरतकुंड में निशुल्क भोजन की व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। जानकारी देते हुए भाजपा नेता संतोष कुमार सोनी उर्फ गुड्डू सोनी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सभी दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया है। तथा श्रद्धालुओं व राम भक्तों के लिए ठहरने की भी व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। बताया कि दिन में और रात में भी निशुल्क भंडारे की व्यवस्था रहती है तथा स्वयं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं को भरोसा जाता है। साथी ही निशुल्क प्याऊ जल की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय राम बोध सोनी के पुत्र भाजपा नेता संतोष कुमार सोनी उर्फ गुड्डू सोनी महंत परमात्मा दास, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ वर्मा, विनोद पांडेय, सोमनाथ बाबा, अलक्षेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, गीरीश चंद्र वर्मा, प्रेम मौर्य, गुड्डू गौड़, सत्य प्रकाश दूबे, शानू श्रीवास्तव, संटी मोदनवाल, अमित सिंह सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies