रसड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं को लेकर समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रसड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं को लेकर समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र



बलिया (ब्यूरो प्रमुख, प्रदीप बच्चन):

जनपद बलिया के रसड़ा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव, बंद ट्रेनों की बहाली और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर क्षेत्र के समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (नई दिल्ली), पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (गोरखपुर) और वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को भी भेजी है।


श्री जायसवाल ने पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रसड़ा रेलवे स्टेशन न केवल रसड़ा तहसील, बल्कि कासिमाबाद क्षेत्र और आसपास के लगभग 160 गांवों के लाखों यात्रियों के लिए आवागमन का मुख्य केंद्र है। वर्तमान में महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव न होने के कारण स्थानीय लोगों को मऊ या बलिया जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।


प्रमुख मांगें और ट्रेन ठहराव का प्रस्ताव:

जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निम्नलिखित ट्रेनों का रसड़ा स्टेशन पर कम से कम 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है:

15716/15715 गरीब रथ / गरीब नवाज एक्सप्रेस

13510/13509 गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस

19053/19054 सूरत–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

12527/12528 छपरा/पटना–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस


मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग:

इसके अलावा, उन्होंने 55017/55018 मऊ–छपरा–मऊ ट्रेन को शीघ्र पुनः बहाल करने की मांग की है। स्टेशन पर पेयजल, बेहतर रोशनी, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, स्वच्छता, यात्री सूचना प्रणाली और कोच पोजिशन डिस्प्ले (Coach Position Display) जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने का भी आग्रह किया गया है। साथ ही दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुगम व्यवस्था बनाने पर बल दिया गया है।


समाजसेवी विश्वजीत जायसवाल ने रेलवे प्रशासन से अपील की है कि लाखों यात्रियों की सुविधा से जुड़ी इन जायज मांगों पर शीघ्र अति शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies