वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी सी0आर0पी0एफ0 के जवान शैलेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी सी0आर0पी0एफ0 के जवान शैलेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी



लखनऊ: 24 जून, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद कानपुर नगर निवासी सी0आर0पी0एफ0 के जवान शैलेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री शैलेन्द्र के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने शहीद शैलेन्द्र के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies