कौशल किशोर मंत्री जलशक्ति ने युवा संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कौशल किशोर मंत्री जलशक्ति ने युवा संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग



श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के माननीय मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतन्त्र देव सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि देश एवं प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सरकार सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। जिसके तहत विकसित भारत के संकल्प के साथ, मोदी की गारंटी तथा विकसित भारत संकल्प को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी गरीब, असहाय व्यक्ति झुग्गियों में रहने के लिए मजबूर ना हो, सबके पास पक्की छत हो, अपना पक्का घर हो। देश एवं प्रदेश सरकार गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का सपना पूरा करने में भी हर संभव मदद कर रही है। इसके अलावा रेहड़ी, ठेले-पटरी, फुटपाथ पर काम करने वालों को आज पीएम स्वनिधि योजना से इन साथियों को बैंकों से सस्ता और आसान ऋण मिल रहा है और युवा शक्ति व नारी शक्ति दोनों ही सशक्त हो रही है। 


आज सरकार के द्वारा सभी लोगो को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सरकार ने जो बीणा उठाया है जो बहुत ही सराहनीय है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से गरीब, असहाय, वंचितो को राशन, आवास, गैस सिलेण्डर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, आयुष्मान कार्ड-गोल्डेन कार्ड, पी0एम0 स्वनिधि, शौचालय, बिजली आदि योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुॅचाया जा रहा है। 


इस दौरान सदस्य विधान परिषद पदमसेन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा ऋषि चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष/लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, अरूण पाण्डेय, सुन्दरलाल मौर्या, पुरूषोत्तम सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह, फूल माला एवं साल बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया। 


तदोपरान्त मंत्री ने भिनगा स्थित वार्ड संख्या-11 मोहल्ला कृष्णा नगर के बूथ संख्या 148, वार्ड नंबर-11 में बूथ चलो अभियान एवं लाभार्थी जन संपर्क कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री ने घर-घर जाकर लोगो को सरकार की योजनाआंे की पत्रक देकर लोगो से संवाद किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुॅच रहा है अथवा नहीं की भी जानकारी ली। 


इस अवसर पर मा0 सदस्य विधान परिषद पदमसेन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा ऋषि चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष/लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, अरूण पाण्डेय, सुन्दरलाल मौर्या, पुरूषोत्तम सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगण व आमजनमानस उपस्थित रहे।



गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies