महाराजगंज/कोल्हुई
उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल एवं उनकी टीम के द्वारा विगत लगभग एक वर्ष पूर्व फरेंदा के तत्कालीन उपजिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के नाम से एक मांग पत्र सौंपा गया था।
जिसमें कोल्हुई विद्युत उपकेंद्र 33/11कोल्हुई विद्युत फीडर के अंतर्गत आने वाले सोनचिरैया, कैसौली एवम् कोल्हुई में फीडर से बिजली की सप्लाई को एक एक घंटा अप डाउन करके लाइट दिया जाता था।
जिससे इस क्षेत्र की जनता जनार्दन को गर्मी में काफी समस्या का सामना करना पड़ता था।
दिन में तो किसी तरह जनता अपना समय काट लेती थी।
परंतु रात के समय लोगों को काफी समस्या होती थी इस समस्या को देखते हुए उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल ने फरेंदा के तत्कालीन उप जिलाधिकारी से अपने व्यापार मंडल टीम द्वारा मिलकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को एक ज्ञापन के माध्यम से कोल्हुई में लो वोल्टेज की समस्या से अवगत कराते हुए एक मांग पत्र सौंपा था।
इस मांग पत्र में ट्रांसफार्मरो की क्षमता वृद्धि एवं कई नए ट्रांसफार्मरो की मांग के साथ-साथ कुछ नए पोलों का भी मांग किया था।
साथ ही साथ इस फीडर पर जो 5MVA का मशीन लगा था उसको 10MVA करने का मांग किया था जिससे इस क्षेत्र की जनता जनार्दन को ट्रिपलिंग की समस्या का समाधान हो सके उद्योग व्यापार मंडल कोल्हुई के इस मांग को सरकार ने पूरा किया जिसके लिए कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल की टीम सहित इस क्षेत्र की जनता जनार्दन ने सरकार एवम् तत्कालीन एसडीओ लक्ष्मीपुर वीo पीoसिंह,एवम् कोल्हुई के आवर अभियन्ता राकेश कुमार जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
