ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से हत्याकर शव को छुपाने के 02 आरोपी अभियुक्तों को हुई आजीवन कारावास व रूपए 43,000-43,000/- के अर्थदण्ड की सजा-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से हत्याकर शव को छुपाने के 02 आरोपी अभियुक्तों को हुई आजीवन कारावास व रूपए 43,000-43,000/- के अर्थदण्ड की सजा-



  जनपद गोण्डा।  अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन व पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा प्राथमिकता से करते हुए प्रभावी पैरवी करायी जा रही थी। जिसके फलस्वरूप हत्या कर शव को छुपाने के 02 आरोपी अभियुक्तों को आजीवन कारावास व रु0 43,000-43,000/- के अर्थदण्ड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई।

थाना करनैलगंज पुलिस ने हत्या कर शव को छुपाने के आरोप में 02 आरोपी अभियुक्तों-01. इस्माईल, 02. इरफान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता श्री ओम प्रकाश शुक्ला, मॉनिटरिंग सेल व थाना करनैलगंज के पैरोकार के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष-09 गोण्डा कोर्ट ने आजीवन कारावास व रू 43,000-43,000/- के अर्थदंड की सजा सुनाई है।


अभियुक्तगण का नाम पता-

01.इस्माइल पुत्र इनायत अली नि0 अजीमनगर जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।

02. इरफान पुत्र इशहाक नि0 गौरी बनयानी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-67/2021, धारा 302,201 भादवि थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies