प्रयागराज: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी जी...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी जी...

प्रयागराज: विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी जी...

प्रयागराज: दिनांक 08.12.2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री नंद गोपाल गुप्ता 'नन्दी जी', मा0 कैबिनेट  मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य मा0 जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित में राम लीला ग्राउंड छीयूँकी रेलवे स्टेशन के पास किया गया । 

माननीय मंत्री जी द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र में 597 नए आवासों की स्वीकृति के सापेक्ष आज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी द्वारा श्रीमती कोमल और श्रीमती संतोष कुमार सिंह श्रीमती आशा यादव श्रीमती किरन यादव एवं श्रीमती इंदू के आवासों का भूमि पूजन किया गया एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में माँ० पार्षदगण के अतिरिक्त श्री अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, श्रीमती वर्तिका सिंह ,परियोजना अधिकारी, डूडा, शहर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक आयोजक, डूडा टीम योजनाओं के लाभार्थियों व अन्य लोग उपस्थिति रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies