प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण

 


दिनांक 08.12.2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 5026 नये स्वीकृत आवासों के भूमि पूजन एवं स्वीकृति पत्र वितरण का कार्यक्रम माँ० विधायक श्री पीयूष रंजन निषाद , श्री माँ0 महापौर श्री गणेश चंद्र उमेश चंद्र केसरवानी व अन्य मा0 जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थित में लवायन कला में किया गया । 

माननीय अतिथि जी द्वारा लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस क्षेत्र में 487 नए आवासों की स्वीकृति के सापेक्ष आज भूमि पूजन का कार्यक्रम किया जा रहा है

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जी द्वारा सुरसती देवी  , बबीता , केशा, ज्ञानवती देवी , प्प्रेमचंद, अनीता , फुलकली , गणेश, मीना राजकरन निषाद के आवासों का भूमि पूजन किया गया एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में माँ० पार्षदगण के अतिरिक्त श्री अरविंद राय, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, श्रीमती वर्तिका सिंह ,परियोजना अधिकारी, डूडा, शहर मिशन प्रबंधक, सामुदायिक आयोजक, डूडा टीम योजनाओं के लाभार्थियों व अन्य लोग उपस्थिति रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies