ज्ञानवापी परिसर में मिले कथित शिवलिंग के वजूस्थल के पास गंदगी फैलाने और भड़काऊ बयानबाजी के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला चल रहा है। इसी मामले में न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई को टाल दिया है। अब अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी। ओवैसी की तरफ से कहा गया है कि उनकी तरफ से हाईकोर्ट से अधिवक्ता आएंगे। तब दलील रखेंगे। ऐसे में अपर सत्र न्यायाधीश नवम की अदालत ने सुनवाई की तारीख 15 दिसंबर को नियत कर दी है। क्या है मामला?
.jpg)