स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश बोले: अस्पतालों में न दवाएं न डॉक्टर... साथ चलकर जायजा ले ले सरकार का कोई आदमी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश बोले: अस्पतालों में न दवाएं न डॉक्टर... साथ चलकर जायजा ले ले सरकार का कोई आदमी

 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बदहाल हो गई हैं कि अस्पतालों में न डॉक्टर है न दवाई। मैं तो कहता हूं कि मेरे साथ सरकार का कोई आदमी चलकर अस्पतालों का जायजा ले ले। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार की दोपहर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि चार राज्यों के चुनाव परिवर्तन का संकेत दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में परिस्थितियां दूसरी हैं। अब लोकसभा चुनाव में भी जनता परिवर्तन चाहती है। 

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बोले अखिलेश यादव


अखिलेश ने कहा कि जनता के सामने वही पुराने सवाल हैं। किसानों की आय दोगुनी करना, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं और विकास। कहा कि बाराबंकी समाजवादियों का पुराना गढ़ रहा है। यहां एक बार फिर समाजवादी परचम लहराएगा। योगी के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अखिलेश ने इस पर बाद में चर्चा करने की बात कह कर मुस्कुरा दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies