Mirzapur News: हत्या के मामले में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

Mirzapur News: हत्या के मामले में खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

 


कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शनिवार की रात अंडा विक्रेता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने कुछ लोगाें को पकड़ कर पूछताछ की है। आशंका जताई जा रही है कि आशनाई में हत्या की गई है। पुलिस जल्दी ही हत्या के मामले का खुलासा कर सकती है। जमुआ गांव निवासी राजा पटेल (30) पुत्र जगबीर पटेल गांव से बाजार जाकर ठेले पर अंडा बेचते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार को देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने कई लोगों को उठा कर पूछताछ की है। पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies