पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने थाना धानेपुर का किया निरीक्षण-
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने थाना धानेपुर का किया निरीक्षण-



थाना धानेपुर में नवनिर्मित आधुनिक मालखाना व नवनिर्मित मेस का किया उद्घाटन-

आज दिनांक 06.11.2023 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने थाना धानेपुर का निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, विवेचना कक्ष, थाना परिसर व आरक्षी बैरक आदि का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना धानेपुर में नवनिर्मित आधुनिक मालखाना व नव निर्मित मेस का फीता काट कर उद्घाटन किया गया साथ ही नवनिर्मित मेस में बने भोजन को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ खाया गया। मेस से पुलिस कर्मियों को काफी सुविधा होगी। मेस की सुविधा से पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊॅचा रहेगा जिससे पुलिस कर्मी जनता की सेवा में और भी बेहतर तरीके से योगदान दे सकेंगे।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies