परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों के किराए में संशोधन - परिवहन मंत्री
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों के किराए में संशोधन - परिवहन मंत्री


              दयाशंकर सिंह, परिवहन मंत्री

दिवाकर सिंह

 लखनऊ उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दया शंकर सिंह ने बताया कि शीतकाल के दृष्टिगत बसों के लोड फैक्टर को देखते हुए किराए में कमी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि शरद ऋतु में लोड फैक्टर में संभावित गिरावट व वातानुकूलन संयंत्र के कार्यशील न रहने के कारण परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है।

संशोधित दरें 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक प्रभावी-  दयाशंकर सिंह


               परिवहन निगम की वानुकूलित बस

 परिवहन मंत्री ने कहा कि वातानुकूलित सेवाओं को भी लाभप्रद बनाए जाने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि बसों के किराए में कमी 16 दिसंबर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक छूट प्रदान की जाएगी। वातानुकूलित 3 * 2 सीटर बसों में प्रति किलोमीटर 1.47 रुपए,2 * 2 सीटर बसों का किराया 1.74 रुपए प्रति किलोमीटर, वातानुकुरित शयनयान का 2.33 रुपए, एवम वाल्वो (हाई एंड) का  किराया 2.58 रुपए प्रति किलोमीटर होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies