ई0 एपीएस राठौर, समाजसेवी, चिन्तक तथा वरिष्ठ भाजपा नेता
लखनऊ ई0 अमर पाल सिंह राठौर समाज सेवी वरिष्ठ भाजपा नेता मनुष्य जीवन में सफलता के कुछ सूत्र बताते हुए कहते हैं कि, मनुष्य जीवन बहुत ही दुर्लभ होता है । साथ कहते हैं कि जन्म जन्मान्तर के पुण्य कर्मों का फल मनुष्य जीवन है, संसार की समस्त जीवों में मनुष्य एक बुद्धिमान प्राणी है । सफल जीवन के कुछ सूत्र जो निम्नवत् हैं ।
# अच्छा स्वास्थ , ज्ञान ,सद्व्यवहार और निश्चित लक्ष्य सफलता पाने के लिए परम आवश्यक मूल तत्व है ।इनके बिना सफलता संभव नहीं ।
अपने आप में अटल विश्वास , साहस , लगातार प्रयास ,ईश्वर में विश्वास और किसी भी परिस्तिथि में मैदान न छोड़ना ।
# नये रास्ते खोजना , अचिन्हित राहों पर चलना , कुछ अलग हट कर सोचना और उनको यथार्थ में बदलने के लिए अपने मन प्राण से पूरी शक्ति लगा देना ।
अगर आप शांत , खुश , सुखी हैं और अपना प्रिय काम कर रहे है तो आप सफल है ।
आप अपनी सच्ची अभिरुचि को जाने , कौन सा काम करने में आपको सबसे अधिक आनंद आता है ? उसको करने में अपनी पूरी शक्ति लगा दें बाक़ी सब भूल जायँ । आपकी सफलता निश्चित है ।
किसी ख़ास क्षेत्र के विशेषज्ञ बने और इसमें सर्वश्रेष्ठ होने का संकल्प लें ।
# सफल व्यक्ति स्वार्थी नहीं होते है , जीवन में उनकी प्रमुख इच्छा मानवता की सेवा है ।
#मानसिक शांति के विना कोई सफलता नहीं मिलती है ।
#हर सफल व्यक्ति के पास गहन ,मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक समझ होती है ।
#अगर आप किसी उद्देश्य को पाने की स्पष्ट कल्पना करते है , तो आपका अवचेतन मन आपको उस उद्देश्य को पाने के लिए सभी आवश्यक साधन उपलब्ध करा देगा ।
# आपका विचार भावना के साथ जुड़कर कल्पनवादी विश्वास बन जाता है और आपके विश्वास के अनुसार आपको सबकुछ मिलेगा ।
#लगातार कल्पना करने से आपके मन की चमत्कारिक शक्तियाँ प्रेरित होकर आपको
अपने उद्देश्य को पूरा करने में सहायक होती है ।
#आपका जुनून , ज़िद , ज्वलंत इच्छा और किसी भी परिस्तिथि में अपने उद्देश्य को पाये बिना न रुकना और सतत चलना आपको निश्चित रूप से सफलता का वरदान दिलाएगी ऐसी मेरी कामना और विश्वास है ।
ई0 अमर पाल सिंह राठौर
