डाँ0 राजेश्वर सिंह के साथ ई0 अमर पाल सिंह राठौर व अन्य
दिवाकर सिंह
लखनऊ यदि भारत देश को विश्व का नम्बर एक बनाना है, तो वर्ष 2024 पुनः भाजपा की सरकार केन्द्र में बनायें, यह तभी संभव है जब पार्टी का एक - एक कार्य कर्त्ता आज से ही इस मुहिम में जी जान से जुटेगा । क्योंकि कार्यकर्त्ता ही पार्टी का रीढ़ होता है ।
उक्त बातें डॉO राजेश्वर सिंह जी, विधायक सरोजिनी नगर आज सरोजिनी नगर विधानसभा के संगठन के पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं , पार्षदों को अपने आशियाना आवास पर बुलाकर आगामी लोक सभा 2024 का चुनाव की रूप रेखा बनाकर चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया ।उन्होंने इस बात पर बार बार ज़ोर देकर कहा कि केंद्र में पुन बीजेपी की मोदी सरकार को भारी बहुमत से लाने पर ही देश के विकास की रफ़्तार को बढ़ाकर भारत की अर्थव्यवस्था को बिश्व में एक नंबर पर लाया जा सकता है ।इस सभा को कई मण्डल अध्यक्ष , पार्षद और कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।उपस्थिति कार्यकर्ताओं / नेताओं / संगठन के पदाधिकारियों में पुष्कर शुक्ला , रमा शंकर त्रिपाठी ,कौशलेंद्र दिवेदी राजेश सिंह , सौरव सिंह मोनू , विधायक प्रतिनिधि के0 एन0 सिंह , पवन सिंह , मुकेश शर्मा , सोनू , श्यामजी त्रिपाठी , पप्पू पांडेय , मनीष शुक्ला , रीना उपाध्याय , माधवी , वीनू मिश्रा , विधायक जी की टीम
डॉ अखिलेश सिंह , प्रदीप मिश्रा और वरिष्ठ बीजेपी नेता सहित ई0 अमर पाल सिंह राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
