मनियर थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक स्थानांतरित,अजय कुमार त्रिपाठी को मिला चार्ज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक स्थानांतरित,अजय कुमार त्रिपाठी को मिला चार्ज

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) जनहित और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने मनियर थाना प्रभारी उप निरीक्षक कौशल कुमार पाठक को पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया है। उनके स्थान पर वाचक पद से उप निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी को मनियर थाने की कमान सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, अजय कुमार त्रिपाठी पूर्व में नगरा थाने में भी तैनात रह चुके हैं। कौशल कुमार पाठक ने 24 जुलाई 2025 से लगभग आठ माह तक मनियर थाने का नेतृत्व किया। उनका कार्यकाल चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके पूर्ववर्ती थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने अवैध शराब तस्करी पर अभियान चलाकर उसे रोक दिया था। पाठक ने इस अभियान को जारी रखा और महिला तस्करों को जेल भेजने में कोई कसर न छोड़ी। विशेष रूप से, मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर में एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में उन्होंने तत्परता दिखाई। मुख्य आरोपी को हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेज दिया। इस बहादुरी के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। यह स्थानांतरण बलिया जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है। स्थानीय जनता ने कौशल कुमार पाठक के योगदान की सराहना की है, जबकि नए प्रभारी से अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies